
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में आज दिन गीतांजली प्रधान मार्ट देवरिया सूरत का 2 साल से पैसा रोककर बैठा हैं । 7 दिन सूरत में घूमकर चला भी गया, उसको ऑफिस में आने को बोला तो उस रकम रोकने वाले उक्त ने डराने और धमकाने के उदेश्य से देवरिया पुलिस थाने में झूठी शिकायत की । जिसके चलते पुलिस थाने से फोन आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल को बताया गया कि उक्त पार्टी के द्वारा आपके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है । लेकिन मजे की बात यह है कि एक कहावत है कि एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी सूरत कपड़ा बाजार में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके बैठे हुए व्यापारी के द्वारा एक तो व्यापारियों का पैसा नहीं वापस किया जा रहा है । दूसरी ओर संस्थान को डरा धमका कर अपना वर्चस्व दिखाने का कार्य कर रहा है । आपको बताते चलें कि इसके पहले भी पडरौना, गोरखपुर समेत कई राज्य व जिले में झूठी फरियादें तो दर्ज कराई जाती है । परंतु सत्यता सामने आने के बाद सारी शिकायतें रद्द हो जाती है । आपको बताते चलें की आढतियां कपड़ा संगठन कपड़ा व्यापारियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के साथ-साथ एड़ी से चोटी तक पसीना निस्वार्थ भाव से बहाता है। लेकिन कुछ राज्यों के व्यापारी धोखाधड़ी की नीयत से व नेताओं स्थानीय प्रशासन को गुमराह करके आए दिन धमकाने का कार्य किया जा रहा है । संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल जी ने हमारे एडी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि इन व्यापारियों के द्वारा सिर्फ व सिर्फ हमें डराने धमकाने के लिए कार्य करता है । जिससे हम विचलित होने वाले नहीं है न मालूम कितनी शिकायतें हमारे खिलाफ होती है । लेकिन हम व्यापारियों के हित के लिए कार्य करते हैं जिससे हम कभी भी नहीं घबराते हैं आपको बताते थे आढ़तिया के द्वारा इस सप्ताह के अंदर करीब तीन पार्टियों का पैसा वापस दिलाने का सराहनीय कार्य किया है । जिससे कुछ धोखेबाज व्यापारी के द्वारा गले न उतरे जिसको लेकर झूठी झूठी फरियाद करके सिर्फ अपना वर्चस्व बनाकर डराने का कार्य कर रहा है । उत्तर प्रदेश प्रशासन व देवरिया जिले के जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि ऐसे व्यापारियों जो फर्जी शिकायत दर्ज कराती हैं इनके ऊपर जांच कमेटी बैठा कर कायदे सर मुकदमा पंजीकृत किया जाए । ताकि किसी संस्थान के अध्यक्ष के साथ ऐसी गलती दोबारा ना हो ।



