
यूपी की बड़ी मीडिया ने अमरेश दर्पण की खबर को तत्काल लिया संज्ञान, यूपी के सीएम योगी जी सूरत में व्यापारियों की कर रहे सराहना तो पुलिस व धोखेबाज व्यापारी पर उठे सवाल?
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में चर्चित एक बड़े संस्थान आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद भाई अग्रवाल जी को कर उत्तर प्रदेश के देवरिया पुलिस स्टेशन से फोन आया कि आपके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। तो अध्यक्ष ने सवाल उठाए की व्यापारी तो अभी ट्रेन में है फिर शिकायत कैसे दर्ज हुई और बगैर पुष्टि बगैर वेरीफिकेशन के तुरंत पुलिस स्टेशन से फोन आ जाना आखिर क्या जताना चाहता है । नियम अनुसार अगर दूसरे राज्य की पुलिस कोई शिकायत दर्ज करती है तो पहले उसका वेरीफाई करती है वह नोटिस के माध्यम से व्यापारी को अवगत कराती है कि आपके खिलाफ हमारे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है परंतु यहां तो कुछ अलग ही मिजाज रहा देवरिया पुलिस का । सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई तो स्थानीय मीडिया ने तत्काल इसको संज्ञान लिया और खबरें प्रकाशित कर वायरल होने पर इस खबर को उत्तर प्रदेश की बड़ी मीडिया ने तत्काल संज्ञान में लेकर उक्त पुलिस स्टेशन से बातचीत की गई तो मालूम चला कि हमने धमकाया नहीं है बल्कि जानकारी दी है । आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश के पडरौना, देवरिया, गोरखपुर समेत कई जिलों से इसी तरह से धमकाने वाले फोन आने के बाद जब सच्चाई अदालत के सामने प्रस्तुत की गई । तो सभी शिकायतों को रद्द कर दिया गया था । संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी ने बताया कि एक तरफ हम सभी व्यापारियों के फंसे हुए पैसे को निकलवाने के लिए एड़ी से छोटी तक पसीना बहा रहा हूं तो दूसरी ओर सूरत शहर के कुछ व्यापारी व एजेंट धोखेबाज चीटर व्यापारियों को अपने निजी स्वास्थ्य के लिए पनाह देते हैं जो यह भी एक गुनाह के दायरे में आता है। ऐसे व्यापारियों को भी मीडिया के माध्यम से हाईलाइट किया जाएगा । अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल ने बताया कि हमारा संस्थान न तो धमकी से भयभीत होता है न शिकायतों से क्योंकि हम व्यापारियों के हित के लिए कार्य करते हैं । इसलिए हमारा ईश्वर प्रत्येक कार्यों में अपना आशीर्वाद प्रदान करता है ।



