GujaratSurat

क्राइम ब्रांच ने 20 साल पहले हुए महिला की हत्या के मामले के आरोपी पति को आगरा से गिरफ्तार किया

एडी न्यूज़ लाइव

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर की क्राइम ब्रांच ने 20 साल पहले हुए महिला की हत्या के आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से गिरफ्तार किया। साल 2004 में रांदेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला उर्मिलाबेन हीरानी की हत्या की गई थी। आरोपी विनोद कुमार मदनमोहन शर्मा ने अपनी पत्नी से किसी कारण से विवाद किया था और लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने अपने बेटे को साथ लिया और मकान का दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। इस मामले में रांदेर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी को अब सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर किरण मोदी ने बताया कि आरोपी क़रीब 30 साल पहले एयरफोर्स में क्लार्क की नौकरी करता था उसने यह काम 5 या 6 साल तक किया। फिर उसने नौकरी छोड़ दी उसने बताया कि उसकी तनख्वाह 8 से 9 हजार रुपए थी जो बहुत कम थी। इसलिए उसने वहां काम छोड़कर हीरे का काम करना शुरू किया। इसी दौरान प्रेम विवाह भी किया। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपने चार साल के बेटे को लेकर गांव भाग गया था वहाँ जाकर उसने दूसरी शादी अरेंज मैरिज की थी और उसके बाद उसने अपनी दूसरी पत्नी को अपने हत्या के बारे में बताया था। आगरा में वह अपने रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं रखता था। वहां पर वह चाय की ठेला लगाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button