
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में सालों से कुर्सी पर आश्रित समय पूरा हो जाने के बावजूद भी ऊंची पकड़ के चलते कुर्सी पर विराजमान गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रीजनल ऑफिसर जिज्ञासा ओझा का भरुच ट्रांसफर हो गया है । उनकी जगह पर पूर्व रीजनल ऑफिसर वरुण पटेल जी को चार्ज सौंपा गया है । वरुण पटेल जी 2015 में सूरत प्रादेशिक कार्यालय के रह चुके हैं रीजनल ऑफिसर । प्रशासन में वरुण पटेल को एक बार पुनः सूरत गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अपना प्रदेशिक अधिकारी नियुक्त किया है । आपको बताते चले कि सचिन केमिकल कांड के बाद मौजूदा ऑफिसर को सस्पेंड करके उनकी जगह जिज्ञासा ओझा को सूरत शहर का रिजनल ऑफिसर बनाया गया था । श्री ओझा का ट्रांसफर मार्च में ही होना था लेकिन ऊंची पकड़ के चलते अभी तक उनका ट्रांसफर नहीं हुआ था । परंतु प्रशासन ने अंततः ट्रांसफर करते हुए उन्हें भरूच का कार्यभार सौंपा है। श्री ओझा के शासनकाल में अवैध डांइग हाउस का संचालन काफी बढा । जिससे अवैध खातों की संख्या 500 के ऊपर हो गई । विभाग के द्वारा कार्रवाई न करने का कामयाजा आज बड़ी मिले भुगत रहे हैं । नए रीजनल ऑफिसर श्री वरुण पटेल जी के आगमन से लोगों में एक आशा की किरण जागी है ।



