
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में एक शाम सभी व्यापारियों व समाजसेवियों के नाम आढतिया कपड़ा एसोसिएशन करने जा रहा है एक ऐसा भव्य समारोह, जैसा सूरत में पहले कभी नहीं देखा । एसोसिएशन व्यापारी भाइयों के हित के लिए एड़ी से चोटी तक पसीना बहाने का कार्य संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी के द्वारा किया जा रहा है । यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि सूरत की शान, पहचान और सफलता की गूंज है । जहाँ एक ही मंच पर नज़र आएंगे शहर के प्रमुख उद्योगपति, ब्रांड लीडर्स और समाजसेवी हस्तियाँ। इस मंच पर सम्मानित किए जाएंगे वे नायाब व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से सूरत को देश और विदेश में नया मुकाम दिलाया है और इस शाम को बनाएंगी और भी खास बॉलीवुड की मोहक और गरिमामयी अभिनेत्री भाग्यश्री, व बॉलीवुड द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम भी किया जाएगा, जो अपने आप में अदभुद होगा । जिनकी मौजूदगी से यह आयोजन बनेगा ग्लैमर और सम्मान का संगम । बिजनेस आइकान अवार्ड 2025 एक ऐसा मंच, जहाँ सफलता को मिलेगा सम्मान, और सूरत रचेगा नया इतिहास ! अधिक जानकारी देते हुए आढतिया कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी ने एडी न्यूज़ डिजिटल को बताया कि यह कार्यक्रम एक एतिहासिक कार्यक्रम होगा । जिसमें उत्कृष्ट व्यापारियों को अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मानित कराया जाएगा । कपड़ा व्यापारियों के हित के लिए आढ़तिया हर कदम पर अपना प्रयास जारी रखा है ।



