GujaratSurat

छुट्टी पर घर आए अग्निवीर जवान ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवागाम डिंडोली में घटना से मचा हड़कंप, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं डिंडोली पुलिस ने जांच शुरू की

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के डिंडोली नवागाम डिंडोली इलाके में छुट्टी पर घर आए एक सैन्य जवान द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक जवान की हाल ही में भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सामने आते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर डिंडोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तथा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल जवान द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कम उम्र में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की शुरुआत करने वाले जवान की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button