GujaratSurat

विश्व की विनाशकारी, सूरत कपड़ा बाजार खा रहा हैं हिचकोले : प्रहलाद भाई अग्रवाल

आढतिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी द्वारा राजहंस इंपीरिया में एक मीटिंग बुलाई

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में आढतिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी द्वारा राजहंस इंपीरिया में एक मीटिंग बुलाई जिसमें सूरत कपड़ा बाजार में युद्ध के कारण से आ रही गंभीर समस्या देश के सामने उत्पन्न हो रही है, जिससे सूरत कपड़ा बाजार अछूता नहीं है । जैसे कि जीवन में जल के बिना और देश पेट्रोल और डीजल के बिना अर्थव्यवस्था नहीं चल सकता ।

जिसके कारण से सारी व्यवस्था रुकती जा रही हैं । जिसके कारण से सूरत की सभी इकाइयां प्रभावित हो रही हैं, सबसे बड़ी समस्या है श्रमिकों का पलायन , ये गंभीर समस्या हो गई है। सभी रेट में भारी बढ़ोतरी होने के कारण से बाजार असमंजस की स्थिति में गया है। जिससे कि व्यापारी भय की स्थिति में आ गया है, मीटिंग के दौरान कई सारी समस्या को देखते हुए कई सारे सुझाव दिए गए । इसमें से विशेष रूप से ओपन रेट पॉलिसी को अपनाना चाहिए और आढ़तियों कपड़ा एसोसिएशन ने पेमेंट लेट व्यापारी को और ब्लैकलिस्टेड व्यापारी को कपड़ा न भेजने की सलाह दी गई।और यदि आप आढ़तीया एसोसिएशन द्वारा प्रतिबंधित धोखेबाज को कपड़ा भेजते हैं ,तो आप अपना पूरा नुकसान कर बैठेंगे l आज इसमें कोई दो राय नहीं कि सूरत का कपड़ा बाजार आकाश की आवाज सुनता हैं, और उस पर अमल करता हैं, क्योंकि यह संस्था पूर्ण रूप से व्यापारिक हित का ध्यान रखती हैं, और व्यापरियों के संघर्ष के लिए खड़ी रहती हैं l आज के समय में ध्यान देने योग्य बात यह है कि आज भी कई सप्लायर व्यापारी आढतियां कपड़ा एसोसिएशन (आकाश) द्वारा प्रतिबंधित व्यापारी के साथ व्यापार कर रहे हैं जो भी सप्लायर्स प्रतिबंधित व्यापारी से व्यापार करता है तो उस सप्लायर को प्रतिबंधित व्यापारी का सहयोगी माना जायेगा और उस सप्लायर के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button