
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के सारोली पुलिस थाना क्षेत्र में व्यापारी से धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कपड़ा दलाल के माध्यम से पीड़ित से संपर्क कर माल खरीदा था। पीड़ित ने पैसे चुकाए बिना आरोपी दुकान बंद कर डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। आरोपी को सारोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के दिल्ली में होने की जानाकरी मिली। पुलिस की टीम वर्कआउट पर थी। जिस दौरान टेक्निकल सर्विस तथा ह्यूमन रिसोर्सेज के आधार पर आरोपी मनीष गुप्ता अंबिका ट्रेडिंग कंपनी नाम की दुकान बंद करने के बाद चोरी छुपे दिल्ली में रह रहा है। इस जानकारी के आधार पर हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह तथा हेड कांस्टेबल प्रकाश और पुलिस कांस्टेबल परेश की एक टीम बनाकर तुरंत दिल्ली रवाना की गई आरोपी मनीष सुरेश गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है और वह फिलहाल नई दिल्ली में कश्मीरी बाग सोसाइटी में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर में व्यापारियों के साथ दलाल के माध्यम से पहचान करता था और अपने आप को एक बड़ा व्यापारी बताता था। इसके बाद उनका माल सस्ते दाम पर खरीदना था और पैसे दिए बिना दुकान बंद कर फरार हो जाता था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तरह से कितने व्यापारियों से धोखाधड़ी की है।