
सूरत (योगेश मिश्रा) भारत के व्यापारिक परिदृश्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 का भव्य आयोजन अहमदाबाद के प्रतिष्ठित The Ummed Hotel Ahmedabad में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें देश के MSME, निर्यात (Export) एवं घरेलू (Domestic) व्यापार को नई गति देने का लक्ष्य रखा गया है।इस कार्यक्रम में Praveen Khandelwal (माननीय सांसद) की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो अपने उद्बोधन में MSME सेक्टर, निर्यात संवर्धन तथा “Vocal for Local” के तहत भारतीय उत्पादों के घरेलू व्यापार को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखेंगे। भारतीय व्यापार महोत्सव के आयोजक विक्रांत अब्रोल इस महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। वे बताएंगे कि यह प्लेटफॉर्म देशभर के व्यापारियों, निर्माताओं और निर्यातकों को जोड़कर नए बिजनेस अवसर, नेटवर्किंग और विस्तार के द्वार खोलेगा। इस आयोजन का संचालन KM Agency Ahmedabad द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अजय विधानी एवं जय विधानी की अहम भूमिका है। उन्होंने अहमदाबाद के टेक्सटाइल व्यापारियों को भारतीय स्तर पर जोड़ने और आगामी प्रदर्शनियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में टेक्सटाइल पार्टनर के रूप में Swastik Trading Company (राजेश बंसल) एवं Bonnaroo Vastra Vyapar (भरत हरियाणवी) की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही Maskati Market Mahajan, Ahmedabad Vyapari Mahajan, Gujarat Garment Merchants Association सहित अहमदाबाद के अनेक अग्रणी व्यापारी एवं उद्योगपति इस आयोजन में शामिल होंगे। विशेष रूप से, इस आयोजन के माध्यम से आगामी भव्य भारतीय व्यापार महोत्सव प्रदर्शनी की भी जानकारी दी जाएगी, जो 12 से 15 अगस्त 2026 तक Bharat Mandapam, नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी भारत के व्यापार, टेक्सटाइल, MSME और निर्यात क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगी। यह आयोजन केवल एक लॉन्च इवेंट नहीं, बल्कि भारत के व्यापारिक भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जहां “Threads of Bharat” के माध्यम से देश के व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।

CAIT Textile & Garment Committee के राष्ट्रीय चेयरमेन चम्पालाल बोथरा ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि देश के MSME, टेक्सटाइल, गारमेंट, निर्यात और घरेलू व्यापार को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच देने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि “Threads of Bharat” के माध्यम से भारत के व्यापारी, विशेषकर अहमदाबाद और गुजरात के उद्योगपति, न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगे । उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर “Vocal for Local” को सशक्त बनाएं और भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सादर:
चम्पालाल बोथरा, सूरत
Advisor (Textile & Strategic Initiatives)
📞 9426157835



