GujaratSurat

होली स्नेह मिलन समारोह में देश से जुड़े हुए सभी आढतिया कपड़ा एसोसिएशन संगठन से जुड़े हुए सदस्यों का दिखा स्नेह

आढतिया कपड़ा एसोसिएशन आकाश ने 65 सालों से लगातार होली ने मिलन मनाया जा रहा है जिसमें की सूरत शहर और बाहर के लोग इस उत्सव में सम्मिलित हुए

आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत का होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न फूलों की होली, गीत-संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के बीच उमड़ा व्यापारिक संगठनों का उत्साह

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में रंगों के पावन पर्व होली को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। समारोह में शामिल लोगों ने बिना किसी बैर-भाव के एक-दूसरे पर फूल बरसाकर उत्सव का आनंद लिया। टेक्सटाइल नगरी सूरत में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों का संगम देखने को मिला। हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

आज के होली मिलन समारोह में पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम गहलोत जी उपस्थित रहे।*

एसोसिएशन के प्रमुख प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि फागुन महोत्सव में जयपुर के प्रख्यात गायक ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। गीत-संगीत के साथ राजस्थान के पारंपरिक घूमर नृत्य और लोकगीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली और उत्सव का उल्लास साझा किया। कार्यक्रम में ठंडाई और पारंपरिक स्वादिष्ट अल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

समारोह में उपमहापौर नरेन्द्र पाटिल,डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सलाबतपूरा पुलिस इंस्पेक्टर, साउथ गुजरात टेक्सटाइल ट्रेडर्स के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी,रूंगटाबिल्डरके चेयरमैन अनिल रूंगटा, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख और आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आज उत्सव में शहर के सरकारी अधिकारी और और राजनीतिक हस्तियां और व्यापारिक संगठन और टैक्सटाइल एसोसिएशन और मिल एसोसिएशन और विवर संगठन और उसके साथ सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे हजारों की संख्या में लोग होली उत्सव पर पहुंचे और होली उत्सव मनाया। और अंत में अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर सभी ने केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button