गोरखपुर (राघवेन्द्र त्रिपाठी) आज केयान डिस्टिलिरिज गीडा में फायर ब्रिगेड गीडा द्वारा निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट में सुरक्षा,सावधानी बरतें जाने के लिहाज से कम्पनी के महाप्रबंधक एपी मिश्रा जी के निर्देश पर एडमिन टीम ने फायर ब्रिगेड के प्रभारी अधिकारीअग्निशमन से अनुरोध कर आज दो बजे का समय लिया गया था। तय वक्त पर गीडा की अग्निशमन अधिकारी पूरे दल बल के साथ फायर टेंडर सहित कंपनी पहुंचे। तत्पश्चात ठीक दो बजे निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट में सैलो टैंक पर टीम ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करते हुए अग्नि दुर्घटना से बचाव का विस्तार से उल्लेख किया गया। प्रभारी अधिकारी अग्नि शमन श्री सरोज कुमार सिंह,विकास कुमार,आनंद कनौजिया,राहुल कुमार,रविकांत,महेंदर गौतम,श्री भगवान सिंह का फायर आफिसर आशीष राय ने स्वागत किया। इस अवसर पर कम्पनी के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट हेड अंकुर गंगवार, नितिन,विकास यादव,सुरक्षा सुपरवाइजर,विनोद तिवारी,अजय मिश्रा सहित सभी कर्मयोगीयों ने सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी हासिल किया। प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Articles
गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजितः अधिकारों की सुरक्षा हेतु एकजुटता का आह्वान
December 10, 2025
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, देशभक्ति से सराबोर हुआ जनपद
August 8, 2025
Check Also
Close
-
रक्षाबंधन पर डीएम आवास में गूंजा स्नेह का स्वरAugust 8, 2025

