
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के उमरगाम पुलिस थाना क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य से शराब को गुजरात में प्रवेश कराने के लिए एक शराब तस्कर से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगने और 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए, होमगार्ड के तौर पर ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्डों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के इस जाल से यह भी चर्चा हो रही है कि दमन के अलावा, महाराष्ट्र सीमा के अंदरूनी रास्तों से भी शराब की तस्करी हो रही है। सूरत और वलसाड एसीबी टीमों को मिली शिकायत के आधार पर, उमरगाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संजन चार रास्ता के पास संजन पीएचसी लेन में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड अनिल बाबूभाई घोड़ी 38 वर्ष और सुजीत इंद्रबली सिंह 36 वर्ष ने महाराष्ट्र राज्य से शराब लेकर चेक पोस्ट के जरिए गुजरात राज्य में प्रवेश करने के लिए शराब तस्कर से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, एसीबी से संपर्क करने और इस मामले की जानकारी देने के बाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत के लिए एक रास्ता निकाला था। जिसके आधार पर होमगार्ड अनिल घोड़ी और सुजीत सिंह को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।



