
सूरत (योगेश मिश्रा/रामू मिश्रा) शहर के पांडेसरा आपराधिक पुलिस स्टेशन में पुलिस इंस्पेक्टर श्री जे.आर. चौधरी की नियुक्ति की गई है वही सूरत पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत के द्वारा तीन पुलिस इंस्पेक्टरों की बदली के आदेश किए गए हैं, जिनमें—सुरत शहर पांडेसरा पुलिस स्टेशन के फर्स्ट पुलिस इंस्पेक्टर श्री हितेश गढ़वी को क्राइम ब्रांच में नियुक्ति दी गई है । वही सेक्टर-डिवीजन पुलिस इंस्पेक्टर श्री जे.सी. जादव को वेसु पुलिस स्टेशन में नियुक्त किया गया है। साथ ही ड्रीम सिटी पुलिस स्टेशन से पांडेसरा पुलिस स्टेशन में जे.आर. चौधरी की नियुक्ति की गई है। अब देखना है आपराधिक मामलों में कितनी गिरावट होगी वैसे पांडेसरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एचएम गढ़वी ने काफी हद तक क्राइम को कंट्रोल किया हुआ था ।



