GujaratSurat

सूरत : आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन एवं फागुन महोत्सव 28 को

होली महोत्सव फूलों की होली, संगीत और पारंपरिक व्यंजनों के साथ उमड़ेगा रंग-उत्सव का उल्लास

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आढ़तीया कपड़ा एसोसिएशन सूरत द्वारा होली स्नेह मिलन एवं फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम 205, राजहंस इम्पीरिया, सोमोलाई मंदिर के सामने, मानदरवाजा, सूरत में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन में रंगों के पावन पर्व होली को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर फूलों से होली खेलने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बिना किसी बैर-भाव के सभी लोग रंगों और खुशियों में सराबोर हो सकें। एसोसिएशन के प्रमुख प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि फागुन महोत्सव में जयपुर के प्रख्यात गायक अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। गीत-संगीत के बीच पारंपरिक होली उत्सव का आनंद लिया जाएगा। होली स्नेह मिलन एवं फागुन महोत्सव में ठंडाई के साथ विशेष स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर फूलों की होली खेलें, प्रेम और सौहार्द बढ़ाएं तथा इस होली को यादगार बनाएं । 

 

आढतियां कपड़ा एसोसिएशन Business Icon Of The Year का भी आयोजन कर है चुकी

सूरत में ठीक 2 महीने पहले यही संस्था AKAS 28 दिसंबर 2025 को भव्य प्रोग्राम Business Icon Of The Year का भी आयोजन कर चुकी हैं, जो टेक्सटाइल जगत में हलचल मच चुका हैं, जिसको लोग इतिहास बता रहे हैं, कि ऐसा भव्य प्रोग्राम आज दिन तक नहीं हुआ, हमारे संवाददाता द्वारा जानकारी मिली कि बाजार में लोग AKAS से ऐसा ही भव्य प्रोग्राम Business Icon 2026 की आशा रखे हैं कि हमे ऐसा प्रोग्राम पुनः मिलेगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button