GujaratSurat

सूरत टेक्सटाइल व AKAS का भव्य एक्शीवेशन : सवा लाख वर्गफीट में 653 स्टॉल लगे, स्थानीय और मशहूर ब्रांडों का मेला

एक लाख से अधिक व्यापारियों के जुड़ने की संभावना एक्सपो में एथनिक और आधुनिक परिधानों का नया कलेक्शन प्रदर्शित, पहले ही दिन 10 हजार बायर्स जुटे

सूरत (योगेश मिश्रा)शहर के सरसाना स्थित सरसाना डोम में शनिवार से दो दिवसीय ‘सूरत टेक्सटाइल एग्जीबिशन 2026’ (STE) की शनदार शुरुआत हुई। आयोजक भात हरिवनी के मार्गदर्शन और सूरत आढतिया कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल के सहयोग से सवा लाख वर्ग फीट के विशाल परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में सूरत, दिल्ली, जयपुर और लुधियाना समेत देशभर से आए कपड़ा व्यापारियों ने 653 से अधिक स्टॉलों पर अपने एथनिक और आधुनिक परिधानों के नए कलेक्शन प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी के पहले ही दिन 10 हजार बायर्स की मौजूदगी दर्ज की गई, जिससे स्टॉल धारकों के चेहरे खिल उठे। आयोजक भरत हरियानी व अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल ने अमरेश दर्पण समाचार को बताया कि प्रदर्शनी में 95 प्रतिशत स्टॉल सूरत के ही कपड़ा कारोबारियों के हैं। इसमें मान्यवर और लक्ष्मी साड़ी जैसे राष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ-साथ सूरत के प्रमुख ब्रांड्स- एकल ग्रुप, बाहुबली, इंदर, सिटी सूट, निश्चय, सत्यवान, अजमेरा फैशन और कयान सहित कई बड़े बैनर भाग लिया हैं। प्रदर्शनों में साड़ियां, लहंगा-एडेड फेक्षिका, किड्सपेयर, शेरवानी और मेन्स एथनिक येवर, विंटर कलेकशन की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। आगामी करवाचौथ दशहरा, दिवाली छठ पूजा और बेटिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस एक्सपो में देशभर से 10 हजार से अधिक सत्यापित बायर्स खरीदारी और ऑर्डर प्लेस करने पहुंचे हैं।

 

पैशान से बना मुख्य आकर्षणः

प्रदर्शनी परिसर के प्लेटिनम हॉल में पूरे में पूरे दिन एक-एक घंटे के अंतराल पर फैशन शो आयोजित किए गए, जहां मॉडल्स ने कारोबारियों के नए परिधान पहनकर कैटॉक किया। शाम 6:30 बजे आयोजित विशेष फैशन शो में बायर्स की भारी मौजूदगी रही। मुख्य आयोजक भरत हरियानी व अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल ने अमरेश दर्पण समाचार को बताया, ‘पहले दिन स्टॉलों पर लगातार हुई व्यापारिक पूछताछ से सभी कारोबारी बेहद खुश है।

50 वर्षों के इतिहास की सबसे बड़ी टेक्सटाइल प्रदर्शनीः अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल

सूरत आढतिया कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद भाई अग्रवाल ने कहा, सात के 50 वर्षों के टेक्सटाइल इतिहास में यह अब तक की सबसे विशाल प्रदर्शनी है। पहले ही दिन 10 हजार बायर्स की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि सूरत का कपड़ा उद्योग एक नए व्यापारिक शिखर की ओर बढ़ रहा है। इस खबर का न्यूज़ पेपर की कटिंग बनाकर दीजिए बढ़िया डिजाइन करके अखबार में आज की तारीख दीजिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button