

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में कपड़ा व्यापारियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत तरीके से आढतिया कपड़ा एसोसिएशन के डेवलप होने से कपड़ा व्यापारियों को एक अलग पहचान दिलाने में संस्थान के ट्रस्टी प्रहलाद अग्रवाल जी ने एक जन्मदाता तरीके से मार्केट में उभरने का कार्य किया है । आपको बताते चलें कि कुछ महीने पहले आयोजित किए गए कार्यक्रम ”एजेंट क्यों फेल हो जाता है” ? कार्यक्रम के तहत अब तक सैकड़ो कपड़ा व्यापारी इससे लाभान्वित हुए व व्यापारी के फेल होने का कारण भी समझ में आ जाने के बाद में व्यापारियों में काफी बदलाव नजर आ रहा है । दूसरी और पिछले महीने संपन्न हुए बिजनेस आईकॉन अवार्ड 2025 में सभी कपड़ा व्यापारियों के लिए यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक तरीके से संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का समुचे कपड़ा मार्केट में चर्चा के विषय के साथ-साथ सफल कार्यक्रम के लिए साथ ही संस्था के ट्रस्टी के द्वारा संपन्न गए कार्यक्रम की तेजी से चर्चा होने के साथ-साथ व्यापारियों का कहना है कि संस्थान ने ऐतिहासिक कार्य करके हम सभी कपड़ा व्यापारियों को सम्मान दिलाया गया है। जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । अब तक किसी संस्थान ने कपड़ा व्यापारियों के सम्मान के लिए कार्य नहीं किया । परंतु आढतिया कपड़ा एसोसिएशन ने हम सभी कपड़ा व्यापारियों को एक नई दिशा प्रदान की है । इसके लिए संस्थान के ट्रस्टी प्रहलाद भाई अग्रवाल को जितनी भी शुभकामनाएं दी जाए वह कम है ।




