GujaratSurat

न्यू सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को गंगाबेन सीआर पाटिल का दिवाली उपहार

AD News Live

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की पत्नी गंगाबेन पाटिल ने सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों को दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कपड़े और मिठाइयों से सम्मानित किया। उन्होंने सफाईकर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मचारी कोविड-19 महामारी जैसे कठिन समय में भी अस्पताल को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

गंगाबेन पाटिल पिछले एक दशक से अधिक समय से सफाईकर्मियों को इस तरह का तोहफा देकर उनका उत्साहवर्धन करती रही हैं। इस बार भी उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया।

सूरत शहर के न्यू सिविल अस्पताल को दक्षिण गुजरात का प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है। यहां कोविड-19 महामारी के दौरान सफाईकर्मियों ने दिन-रात एक करके मरीजों की सेवा की थी। उन्होंने बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए अस्पताल को साफ-सुथरा रखा था।

इस अवसर पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कार्यकारी सदस्य एवं मेडिकल संकाय के डीन डॉ. महेंद्रसिंह चौहान और नर्सिंग काउंसिल उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला भी उपस्थित थे। उन्होंने सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button