

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन (AKAS) ने अपने 60 वर्षों के सफर को मनाते हुए डायमंड जुबली वर्ष के रूप में एक भव्य एजीएम मीटिंग का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन वृंदावन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, अध्यक्ष प्रहलाद जी अग्रवाल ने “एजेंट क्यों फेल हो जाते हैं” नामक पुस्तक का विमोचन किया । जिसके लेखक पंकज अग्रवाल हैं। इस पुस्तक में व्यापार संबंधी चुनौतियों और एजेंटों की विफलता के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई है।एजीएम मीटिंग के दौरान, सचिव महेश जी जैन ने पिछले वर्ष के कार्यों की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष प्रहलाद जी अग्रवाल ने अपने उद्घोषक भाषण में पिछले वर्ष के कार्यों और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष झाबरमल जी गोयल ने पिछले साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा, कोर कमेटी के 24-25 में हुए चुनावों के लिए प्रेक्षक बजरंग जी अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी 11 माननीय सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में एक टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर स्वादिष्ट भोजन का स्वाद भी सभी लोगों के साथ उठाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, राकेश कंसल, राहुल अग्रवाल, सांतम से विनोद अग्रवाल, विद्या विहार के अध्यक्ष संजय सरावगी, राजस्थान राजपूत समाज के विक्रम सिंह शेखावत, एसजीटीटीए से सुनील जैन, सचिन अग्रवाल, मोहन अरोड़ा एवं अन्य पदाधिकारी के साथ रुंगटा बिल्डर के अध्यक्ष अनिल रुंगटा, सेवा हॉस्पिटल के अध्यक्ष अशोक गोयल, बनारो के वस्त्र अध्यक्ष भरत भाई, जीएसटी कमिश्नर अशोक सिंह, रश्मि साबू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के वॉइस प्रेजिडेंट अशोक जीरावाला, सुभाष बंसल कोषाध्यक्ष झाबरमल जी, केदारनाथ अग्रवाल रतन गोयल, सुदर्शन भाई, अजमेरा फैशन से अजय अजमेरा समेत सभी कपड़ा व्यापारी संगठन के लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया ।



