
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के पांडेसरा जीआईडीसी प्रादेशिक कार्यालय में कार्य करने के बाद ट्रांसफर होकर अंकलेश्वर पहुंची गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिजनल ऑफिसर जिज्ञासा ओझा जी ने अंकलेश्वर एनवायरो प्रिजर्वेशन सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय पर्यावरणीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। जीपीसीबी (GPCB) की रीजनल ऑफिसर जिज्ञासा ओझा ने सेमिनार का उद्घाटन किया। इस सेमिनार में लगभग 500 उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमिनार के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा उद्योगों में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, वेस्ट टू रिकवरी और पर्यावरण संरक्षण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट की एडवांस टेक्नोलॉजी पर केंद्रित कार्यक्रम में अंकलेश्वर उद्योग मंडल के अध्यक्ष विमल जवा, नोटिफाइड चेयरमैन अमुलख पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा उद्योग अग्रणी एन. के. नावडिया, अशोक पंजवानी, एईपीएस (AEPS) के चेयरमैन अतुल बुच और डीपीएमसी (DPMC) के को-ऑर्डिनेटर विजय आसार समेत अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।



