GujaratSurat

बजरंग दल के नाम पर जीतू यादव स्थानीय निवासियों को कर रहा परेशान

गोडादरा श्याम हाइट्स निवासियों का मोर्चा

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में बजरंग दल गोडादरा के जिला अध्यक्ष जीतू यादव को आपराधिक गतिविधियों से बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गोडादरा श्याम हाइट्स सोसायटी के निवासियों ने इस दबंग और आपराधिक इतिहास वाले जितेंद्र यादव उर्फ जीतू गुरु के खिलाफ पीसी अनुपमसिंह गहलोत को लिखित ज्ञापन दिया। गोडादरा श्याम हाइट्स सोसायटी के निवासियों ने अपने आवेदन में बताया कि सोसायटी में लगभग 99 परिवार रहते हैं और वे हमारी सोसायटी में बहुत अच्छी स्थिति में रह रहे हैं। हम लोग साथ में रहते आए हैं। इस काम के आरोपियों और उनके साथ लगभग 50-56 अन्य लोगों ने हमारी सोसायटी के बाहर एक शेड बना लिया है, जिस पर उन्होंने ज़बरदस्ती अवैध कब्ज़ा कर लिया है और हमें बहुत देर रात तक हमारी सोसायटी के बाहर बैठाए रखा है। बजरंग दल बडोदरा जिला अध्यक्ष जीत यादव नाम के आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति से हम हिंदुओ को बचाएँ। वह सार्वजनिक रूप से लोगों को गालियाँ देकर और तरह-तरह के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहा है। वह सोसायटी के लोगों पर तलवार से हमला भी कर रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। निवासियों ने जीतू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button