
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में 21.36 लाख की ठगी कर 5 साल से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। पुलिस की टीम वर्कआउट पर थी, तब 42 साल के धवल धोराजी की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे वडोदरा के सेवासी से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से अमरेली जिले का रहने वाला है। साल 2018 साल 2019 में अलग- अलग 13 व्यापारियों के पास से योजनाबद्ध तरीके से 21.36 लाख रुपए के कपड़े का माल क्रेडिट पर लिया था और पेमेंट किया भी नहीं की। फरार हो गया था।