
सूरत (योगेश मिश्रा) वस्त्र एकत्रीकरण अभियान में अपना योगदान दे कर गरीब और जरूरत मंद लोगो की मदद में आप भी भागीदार बने।
सावित्री धाम फाउंडेशन आप सभी नगर वासियों से अनुरोध करता है की आप अपने पुराने कपड़े फेके नही आप अपने पुराने कपड़ों को हमारी संस्था को दान करे, आप के सहयोग से प्राप्त वस्त्र दान हमारी संस्था शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों में वितरण करवाती है।
इसके अंतर्गत आप खाने का सामान, पैक फूड, नए पुराने कपड़े, चादर, कंबल, स्कूल बैग, कापी किताबे, चश्मा, वाकर, व्हील चेयर, चढ़ी, बैसाखी आप दान स्वरूप उपलब्ध करवा सकते है।
संस्था का प्रयास है कोई भूखा ना सोए रात में और कोई भी व्यक्ति अपनो से बिछड़ कर ना भटके सड़क पर….बेसहारों का सहारा – आश्रम सेवा। आप भोजन सामग्री में अन्न दान भी उपलब्ध करवा सकते हैं।
सावित्री धाम फाउंडेशन बिगत 5 वर्षो से हर गरीब, जरूरत मंद, निराश्रित बेघर, विकलांग, दुखित, पीड़ित, तथा अनाथ बच्चे और बुजुर्गो के लिए सूरत के आश्रमों में निशुल्क आश्रय भोजन और कपड़े के साथ दवा और चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध करवा रहा है।
संस्था सावित्री धाम फाउंडेशन के संस्थापक सूरत सहर के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ संचालक, अर्थिंग मैटेरियल के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी है। वे अपनी आमदनी में से १०% की कमाई रास्तों पर गुजर बसर करने वाले निराश्रित, बीमार, मंदबुद्धि, लोगो के लिए प्रत्येक शनिवार को निशुल्क रात्रि भोजन वितरण किया जाता हैं। पिछले ५ वर्षो से आप सब दानकर्ताओं के सहयोग से दान स्वरूप प्राप्त सभी सामग्री जरूरत मंद लोगो तक हमारी संस्था पहुचवाती है। निशुल्क आंखों की जांच कैंप प्रत्येक रविवार सूरत में।