
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के रांदेर क्षेत्र में व्यापारी का अपहरण कर उससे जबरन 32,071 USDT और 18,000 रुपए की नकदी लूटने वाले आरोपियों को एस.ओ.जी. ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सूरत शहर पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने दी। पुलिस ने बताया कि रांदेर क्षेत्र में एक व्यापारी का अपहरण हुआ था और उससे रकम लूटी गई थी। सूरत शहर एस.ओ.जी. की टीम ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर राघवेंद्र वत्स और नायब पुलिस कमिश्नर राजदीपसिंह नकुम के मार्गदर्शन में इस मामले की तफ्तीश की। आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ केलिया आधार पाटिल, दयावान उर्फ बन्टी अशोकभाई पाटिल और अशोक उर्फ भुरिया बिका के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों ने व्यापारी से संबंधित USDT के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की थी, जिससे इन्हें लूट की योजना बनाने में मदद मिली थी। मुख्य साजिशकर्ता के रूप में वसीम सोलंकी का नाम सामने आया, जो इस घटना के दौरान व्यापारी के साथ था और घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभ में वसीम ने व्यापारी का मित्र होने का ढोंग किया और इस अपराध से अनजान होने का दावा किया। लेकिन जब खुलासे हुए, तो वसीम सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी वसीम हरून सोलंकी (27), जो निर्माण कार्य करता था। उधना के हरीनगर-1 निवासी है। को राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वसीम सोलंकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।