
सूरत (दिव्येश वानिया/योगेश मिश्रा) महाराष्ट्र राज्य के परभणी में कुछ असामाजिक तत्वों ने भारतीय बंधारण संविधान की प्रतिकूती को फाड़ कर जला दिया उसके विरोध में महाराष्ट्र में भीम सैनिक एवं दलित बौद्ध समाज रास्ते पर आंदोलन कर रहा था उसमें पुलिस कर्मीयों द्वारा ने एक भीम सैनिक सोमनाथ सूर्यवंशी को पीट पीट कर कस्टडी में जान से मार डाला उसे विषय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने आज सूरत शहर कलेक्टर कचेरी में इस घटना के विरोध में राष्ट्रपती को सूरत शहर कलेक्टर वाती ज्ञापन दिया और संविधान की प्रतिकूटी को फाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज और भीम सैनिक सोमनाथ सूर्यवंशी को मारने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।इस मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव विजय मेंसूरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट नवीन चौहान ,उड़ीसा के प्रभारी एडवोकेट एस.के. प्रधान ,गुजरात प्रदेश संगठन प्रमुख दिलीप शिरसाट ,गुजरात प्रदेश महामंत्री सुभाष भाई झाडे ,गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम इंगले, दक्षिण गुजरात प्रभारी संजय भाई गवई,गुजरात प्रदेश युवा अध्यक्ष दिव्येश वानिया साहेब, दक्षिण गुजरात सह प्रभारी आर.के.सोनवाने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष आशा ताई मंगले ,सुनंदा बेन नगराले, सभी पदाधिकारी मौजूद रहे थे