GujaratSurat

यूपी में अयोध्या वस्त्र महोत्सव में आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के चेयरमैन को चीफ गेस्ट के रुप में किया सम्मानित

आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद अग्रवाल जी तीन दिवसीय दौरे पर अयोध्या में

सूरत (योगेश मिश्रा) दशकों से सूरत शहर के कपड़ा मार्केट में व्यापारियों के हित व उनके सुख-दुख समस्याओं पर गंभीर नजरे रखने वाली संस्था आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद भाई अग्रवाल टेक्सटाइल मार्केट में चर्चा में रहने वाले एक कुशल व्यक्ति है । उनके कार्यों से प्रभावित होकर सूरत से अयोध्या पहुंचे प्रहलाद अग्रवाल जी को चीफ गेस्ट के रुप में अयोध्या के प्रथम नागरिक ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन को सम्मानित किया गया । उपाध्याय जी ने कहा की आढतियां कपड़ा एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे सूरत में ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों के व्यापारियों के सुख-दुख में जो निडर होकर कार्य कर रहे हैं उसे हम काफी प्रभावित हैं और इस साहसिक कार्यों को देखते हुए प्रहलाद भाई को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया है ।

आपको बताते चले की कपड़ा मार्केट में व्यापारियों के फंसे लाखों करोड़ों रुपए दिलवाने में प्रहलाद अग्रवाल जी अपने आप भूमिका निभाई है । इस भूमिका के चलते अराजकतत्वों के द्वारा धमकी, फर्जी मुकदमे जैसे तमाम डराने की गतिविधियां उनके साथ में की गई । परंतु वह आगे ही बढ़ते चले गए और आज व्यापारियों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button