GujaratSurat

17 तारीख को इनडोर स्टेडियम में मोदी का जन्मदिन समारोह

सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कोष बनाया जाएगा: सीआर पाटिल

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जो शहर पहले गंदा माना जाता था, वो अब पूरे भारत में स्वच्छता में अव्वल आ गया है और उन्होंने इसका श्रेय सूरत शहर के सफाई कर्मचारियों को दिया। और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इंडोर स्टेडियम में इनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने ख़ास तौर पर कहा कि सिर्फ़ सम्मान ही नहीं, बल्कि इन कर्मचारियों के लिए सस्ते घर, शिक्षा और आवास की व्यवस्था करके एक बड़ा फंड भी जुटाया जाएगा। और वाहनों के लिए सस्ते ऋण उपलब्ध कराए जाएँगे। गुजरात राज्य के गृह मंत्री श्री हर्षभाई संघवी ने अपने भाषण में कहा कि 7 सितंबर को ‘नमोत्सव*’ के अंतर्गत, सूरत मेट्रोपॉलिटन सिटी, सरसाणा में 400 कलाकारों के साथ, भारत में पहली बार मोदी जी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री और विश्व नेता बनने तक के सफ़र का एक मल्टीमीडिया शो आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन लैब ग्रोन डायमंड एसोसिएशन द्वारा किया गया है। और फिर इसे पूरे राज्य में भी किया जाएगा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button