
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के पांडेसरा इलाके में तिरुपति एस्टेट के पास देर रात एक गंभीर हत्या की वारदात हुई। यहां भगत सिंह राजपूत नाम के 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है, जबकि उसका दोस्त भी जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मृतक एक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करता था। यह घटना पांडेसरा हाउसिंग के लक्ष्मी नगर में हुई। मृतक भगत सिंह और उसका दोस्त रात में ड्यूटी पर गए थे। मृतक सांचा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में भगत सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार के अनुसार, उन्हें पुलिस ने रात 2 बजे घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। भगत सिंह के भाई के. सी. राजपूत ने बताया कि उनके भाई ड्यूटी पर गए थे और वहीं उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना में घायल हुआ उनका दोस्त फिलहाल आईसीयू में है, इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस ने मृतक भगत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की जाँच कर रही है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इस घटना से पांडेसरा इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जाँच कर रही है।



