GujaratSurat

अब सेवा फाउण्डेशन की नई सेवा 551 में सम्पूर्ण अंतिम संस्कार का सामान …

AD News Live

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में सेवा फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे अंतिम क्रिया के समान के प्रकल्प अंत्येष्टि सेवा के सहयोगार्थ आज सूरत में मानवीय सेवाओं में समर्पित महिलाओं द्वारा संचालित कारवां संस्था द्वारा 51 लोगो के अंतिम क्रिया के सामान हेतु ₹25000 की धनराशि समर्पित की गई इस धनराशि से असहाय एवं निराश्रित लोगों को दाह संस्कार सामग्री निशुल्क दी जाएगी।

 “अंत्येष्ठि सेवा” दक्षेश्वर महादेव मन्दिर पांडेसरा,सेवा हॉस्पिटल के निकट स्थित है जहां आवश्यक दाह संस्कार की सभी सामग्री 550/- रुपए में उपलब्ध होती है जिसमें ऊपर नीचे का कपड़ा, रस्सी, कालवा, कपूर, हांडी, बांस की अर्थी जैसी प्राथमिक उपयोग की सभी सामग्री सम्मिलित हैं । 

ऐसे प्रकल्प में सहयोग हेतु कारवां महिला ग्रुप से उषा जिंदल, कंचना अरोड़ा, नीना अरोड़ा, अंजू गोयल,नीरू अरोड़ा, सिम्मी बवेजा ने उपस्थिति देते हुए सेवा फाउंडेशन के फाउंडर अशोक गोयल, अध्यक्ष राजीव ओमर, अन्येष्ठि सेवा प्रभारी योगेंद्र अग्रवाल को सहयोग समर्पित किया। इस प्रकल्प में निर्धन निराधार हेतु सर्व सामग्री निशुल्क रहेगी जिसके लिए

नरेंद्र गोयल को 9375177702 संपर्क करे।

राजीव ओमार 9512536984

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button