
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर एंटी करप्शन ब्यूरो ने सूरत डीआईएलआर लैंड रिकॉर्ड के तत्कालीन जिला इंस्पेक्टर आलम सिंह जीत सिंह चौहान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई की है। सूरत शहर एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि आलम सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान भ्रष्ट तरीके अपने नाम पर कई सारी गैरकानूनी संपत्ति अर्जित की है। जिस दौरान जानकारी मिलते ही जांच की गई। तब पता चला कि दस्तावेजों के आधार पर और बैंक अकाउंट अलग-अलग ऑफिस से जानकारी जुटाई तो उनकी संपत्ति 56.96 लाख रुपए होनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने अपने परिवार वालों के नाम पर कुल 1.30 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई थी। इस आधार पर पता चला कि कुल 73.33 लाख रुपए अधिक संपत्ति थी। आवक के तौर पर देखा जाए तो 128.75 प्रतिशत गैर कानूनी संपत्ति उन्होंने जमा कर रखी थी। जिसके बाद उनके खिलाफ सूरत शहर एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।