GujaratSurat

लाभ पंचमी आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन ने व्यापारियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

एडी न्यूज़ लाइव

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में व्यापारियों के हित व उनके व्यापार में ढाल बनकर कार्य कर रही संस्था आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद भाई अग्रवाल ने आज रविवार को लाभ पंचमी के पावन अवसर पर सभी व्यापारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा यह साल सभी व्यापारियों के जीवन में सुख, शांति, यश, वैभव व मां लक्ष्मी से परिपूर्ण हो ।

आपको बताते चले की कपड़ा मार्केट में व्यापारियों के प्रति करोड़ अरबो रुपए धोखाधड़ी के चलते फंसे हुए हैं जिनको गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष प्रहलाद जी अग्रवाल के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए व्यापारियों के फंसे पैसे को निकालने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । आढतिया के द्वारा किए जाने वाले सारे कार्य लाइव होते हैं । चेयरमैन प्रहलाद जी अग्रवाल ने कहा कि सूरत कपड़ा बाजार में नई लाभ पंचम के साथ ही नूतन वर्षे के हिसाब से व्यापार की शुरुआत हो जाती है जिसमें आने वाला अगला वर्ष, बहुत सारे नवंबर दिसंबर में लगन होने से व्यापार बहुत अच्छा होने का संकेत हैं।नीचे बाहर की मंडी से दिवाली के अगले दिन से संकेत मिलने शुरू हो गए थे। बाहर की मंडी से ऑर्डर आने लगातार शुरू हो गए हैं। आने वाले समय सुखद हैं और परिणामदीय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button