
सूरत (योगेश मिश्रा) शहर के महाराजा अग्रसेन भवन में बीते रविवार को आडतियां कपड़ा एसोसिएशन संस्थान की ओर से एक भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें डायमंड जुबली, संस्था के कार्यों की समीक्षा, पुस्तक विमोचन “क्यों एजेंट फेल हो जाते हैं” का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें टेक्सटाइल मार्केट के सैकड़ो जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल रूप में मनाया । इस कार्यक्रम की चर्चा समूचे टेक्सटाइल मार्केट में हो रही है जिसमें व्यापारियों का कहना है कि कार्यक्रम सफल रहा और ऐतिहासिक रहा । कपड़ा संगठन ने अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यापारियों में हौसला भरने का कार्य किया ।

कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि प्रहलाद अग्रवाल जी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है । अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को साथ में लेकर चलने का कार्य किया है वह सभी के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है । यही कारण रहा कि इस कार्यक्रम में 500 से अधिक कपड़ा व्यापारी शामिल होकर अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल का हौसला बढ़ाया । आपको बताते चले कि संगठन के द्वारा अब तक 1500 से अधिक धोखाधड़ी के मामलों में सफलता प्राप्त की है साथ ही कपड़ा मार्केट में व्यापारियों के पैसे पैसों को दिलाने का कार्य किया है । जिसमें अध्यक्ष को धमकी, फर्जी मुकदमे, डराने जैसी बातें सामने आई लेकिन अध्यक्ष विचलित नहीं हुआ । यही जज्बा देखकर कपड़ा व्यापारियों ने आडतियां कपड़ा संगठन की जमकर चर्चा और प्रशंसा की व प्रहलाद अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया ।




