GujaratSurat

फोस्टा कार्यालय में यूको बैंक MSME कार्निवल का सफल आयोजन

एडी न्यूज़ लाइव

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में सोमवार को शाम 04.00pm बजे फेडरेशन ऑफ़ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन(फोस्टा) एवं यूको बैंक के संयुक्त तत्वावधान में फोस्टा कार्यालय, मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट-1, को MSME CARNIVAL का सफल आयोजन किया गया । इस अवसर पर यूको बैंक के माननीय महाप्रबंधक श्री प्रेम शंकर झा (MSME विभाग, मुख्य कार्यालय) एवं श्री नीरज दापोरकर (जोनल मैनेजर, सूरत) विशेष रूप से उपस्थित रहे। फोस्ट्टा की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आयोजन रिंग रोड, सूरत में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में टेक्सटाइल ट्रेडर्स एवं मैन्युफैक्चरर्स ने भाग लिया।

यूको बैंक द्वारा MSME क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, बैंक और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं व्यापारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए साझेदारी पर भी विशेष चर्चा हुई।

उपस्थित व्यापारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल एवं उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button