GujaratSurat

आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन लेकर आ रहा है ऐतिहासिक आइकान अवार्ड 2025 अभिनेत्री भाग्यश्री शहर में लगाएगी चार चांद

एडी न्यूज़ लाइव

सूरत (योगेश मिश्रा) शहर में एक ऐसा भव्य समारोह, जैसा सूरत में पहले कभी नहीं देखा यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि सूरत की शान, पहचान और सफलता की गूंज है । जहाँ एक ही मंच पर नज़र आएंगे शहर के प्रमुख उद्योगपति, ब्रांड लीडर्स और समाजसेवी हस्तियाँ। इस मंच पर सम्मानित किए जाएंगे वे नायाब व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से सूरत को देश और विदेश में नया मुकाम दिलाया है और इस शाम को बनाएंगी और भी खास बॉलीवुड की मोहक और गरिमामयी अभिनेत्री भाग्यश्री, जिनकी मौजूदगी से यह आयोजन बनेगा ग्लैमर और सम्मान का संगम । बिजनेस आइकान अवार्ड2025 एक ऐसा मंच, जहाँ सफलता को मिलेगा सम्मान, और सूरत रचेगा नया इतिहास ! अधिक जानकारी देते हुए आढतिया कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल जी ने एडी न्यूज़ डिजिटल को बताया कि यह कार्यक्रम एक एतिहासिक कार्यक्रम होगा । जिसमें सभी व्यापारियों को अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मानित कराया जाएगा । कपड़ा व्यापारियों के हित के लिए आढ़तिया हर कदम पर अपना प्रयास जारी रखा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button